कन्या विवाह एवं सुकन्या सोसायटी: महिलाओं को सशक्त बनाना, भारत को सशक्त बनाना
हम एक समर्पित सामाजिक कल्याण संगठन है, जो समाज में बालिकाओं एवं महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनके सम्मान की स्थापना तथा सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है। संगठन का यह दृढ़ विश्वास है कि बालिकाओं का सशक्तिकरण ही एक न्यायपूर्ण, समान और प्रगतिशील राष्ट्र की आधारशिला है।
सोसायटी विशेष रूप से ग्रामीण एवं वंचित समुदायों में व्याप्त उन गहरी जड़ें जमाए सामाजिक कुप्रथाओं के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है, जो बालिकाओं और महिलाओं की प्रगति में बाधक हैं। जागरूकता अभियानों, सामुदायिक सहभागिता, नीति–समर्थन एवं सहयोगात्मक पहलों के माध्यम से कन्या विवाह एवं सुकन्या सोसायटी सकारात्मक सोच को सशक्त करती है और स्थायी सामाजिक परिवर्तन की दिशा में सार्थक पहल करती है।
महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, शिक्षित एवं सशक्त बनाकर समाज को एक नई दिशा देना ही संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।
Kanya Vivah & Sukanya Society: Empowering Women, Transforming India
हमारा उद्देश्य
- 1. बाल विवाह, दहेज प्रथा भ्रूण हत्या को समाप्त करने हेतु जागरूक करना तथा शपथ दिलाना।
- 2. कानूनी सहायता केन्द्र एवं कॉल सेंटर का संचालन करना।
- 3. शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को समाज सेवा करते हुए बेरोजगारी को दूर करना।
- 4. स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता शिविर लगाना, जाँच एवं बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को चिकित्सालय/हॉस्पिटल निर्माण कर संचालन करना तथा बीमारी दूर करना।
- 5. विवाह से संबंधित समस्या का समाधान करना तथा सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करना।
- 6. स्वावलंबन प्रशिक्षण कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा जूडो कराटे के द्वारा प्रशिक्षण कराकर आत्मरक्षा हेतु जागरूक करना।
- 7. कन्याओं/बालिकाओं/महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर सशक्तिकरण कराना।
- 8. अनाथ, गरीब, असहाय, कन्याओं के लिये अनाथालय, छात्रावास, विद्यालय के पुनर्वास हेतु कार्यक्रम करना।
- 9. बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें पंचायत, प्रखंड तथा जिला स्तरीय स्कूल का निर्माण कर संचालन करना एवं शिक्षित बनाना।
- 10. संस्था द्वारा सहायता देने एवं लेने हेतु तथा संस्था को मजबूत बनाने हेतु सदस्यता ग्रहण कराना एवं संस्था के नियमों का पालन कराना।
कन्या विवाह एवं सुकन्या सोसायटी के उद्देश्य

बालिकाओं के विवाह के खिलाफ लड़ाई

दहेज प्रथा का उन्मूलन

महिलाओं के विरुद्ध अपराधों से संघर्ष

कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम
Follow Us